Tuesday 17 October 2017

धन पाने के आसान से उपाय !! धन पाने के लिए अद्भुत उपाय: !! By Indian Tubes

धन पाने के आसान से उपाय!! धन पाने के लिए अद्भुत उपाय:










1. घर की सबसे बड़ी महिला / प्रमुख महिला जो प्रातः सूर्योदय से पूर्व जागती है, वह यदि प्रतिदिन ताम्बे के लोटे में जल भरकर मुख्य द्वार पर छिड़के तो लक्ष्मीजी प्रसन्न होती है और उस घर में दरिद्रता कभी नहीं आती।

2. बुधवार को लक्ष्मी के आगमन का दिन माना जाता है। इस दिन धन का भुगतान अथवा माल या नगद राशि उधार में किसी को नहीं देना चाहिए। इसे धन के आगमन में रुकावटें आती है।

3. हर अमावस्या को लाभ की चौघड़िया के समय लक्ष्मी पूजन करें। इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन लाभ होता है।

4. गुरुवार के दिन यदि अचानक धन की प्राप्ति हो जाए तो उसमे से 15, 30, 45 या 60 के अनुपात में धन राशि का एक लिफाफा बनाकर मंदिर में रख दें।

5. दूकान या घर से निकलते समय खाली जेब न चलें। कुछ रूपए हमेशा साथ रखें।

6. अगर किसी का कर्ज चुकाना है तो मंगलवार के दिन से कर्ज चुकाना प्रारम्भ करें कर्ज जल्दी उतर जाएगा।

7. घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज शाम पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।

8. शाम ढलने / सूरज अस्त होने के बाद कभी भी घर में झाड़ू न लगाएं।

9. जहां घर में धन रखते हो, वहां लाल कपडा बिछाना चाहिए।

10. अपनी दुकान, मकान या ऑफिस आदि में  आप काम करते हो वह स्थान साफ़ सुथरा रखें।

11. घर या ऑफिस, दूकान में मकड़ी का जाला नहीं होना चाहिए। हमेशा साफ करते रहें। यह घर में दरिद्रता फैलते है।

12. रोजाना श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। अगर समय मिलें तो श्री सूक्त का हवन भी कीजिए। इससे धन प्राप्ति होगी।

13. पूजा का कमरा हमेशा अलग रखें। इस रूम की शुद्धता का खास ख्याल रखें और जब भी पूजा करनी हो तब शुद्ध होकर जाएं।

14. पुरुष दूसरे की स्त्री या धन पर कभी भी बुरी दृष्टि न डालें। इससे आपके घर में आने वाली लक्ष्मी नाराज होकर चली जाएंगी।

15. घर का कुछ हिस्सा कच्चा (मिटटी) जरूर छोड़ें।

16. अपने घर के ईशान कोने में श्री यंत्र ताम्रपत्र रजत पत्र या भोजपत्र पर बनाइए प्राण प्रतिष्ठा करवाने के बाद हर दिन इसकी पूजा कीजिए।

17. घर में बहता पानी, ताजमहल, नटराज का फोटो या चित्र कभी नहीं लगाना चाहिए। इससे आपका पैसा पानी की तरह बहेगा।

18. काले तिल परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर सात बार उतार कर घर के उत्तर दिशा में फेंक दे। इससे आपके घर में होने वाली धनहानि बंद हो जाएगी। आपके खर्चे कम हो जायंगे।

19. अपने घर के महिलाओं को हमेशा सम्मान दे , उन्हें जानबुझकर कष्ट ना दीजिए , जिस घर में स्त्री दुखी रहती है वहा लक्ष्मी कभी नही आती है।

20. घर में पकाया हुआ अन्न कभी भी बर्बाद नही होना चाहिए , और नाली में कभी भी नहीं फेकना चाहिए।

No comments:

Post a Comment