Tuesday 31 October 2017

आज का राशिफल !! 31 अक्टूबर 2017 !! By Indian Tubes !!

आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
मेष🐐
आज का दिन सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान दिलाएगा दिन के आरंभ में किसीकी बेतुकी बात को लेकर क्रोध में रहेगें थोड़ा बहुत गुस्सा दिन भर बना ही रहेगा। मध्यान के समय जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लागये बैठे है उसके टलने से मन निराश होगा। कार्य व्यवसाय में आज दिनचार्य संभावनाओ पर केंद्रित रहेगी लाभ के कई अवसर निकट आते आते निरस्त होंगे फिर भी किसी ना किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ हो ही जायेगा। पारिवारिक वातावरण धर्य की कमी से खराब हो सकता है घर की अपेक्षा आज बाहर समय बिताने से सहज अनुभव करेंगे। सेहत मानसिक विकार को छोड़ सामान्य रहेगी।

वृष 🐂
आज का दिन भी सफलता वाला है लेकिन अपनी वाणी एवं व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी है कम लाभ से संतोष करने से ही दिन का फायदा उठाया जा सकता है अन्यथा लाभ के अवसर गरमा गरमी में हाथ से निकल सकते है। भाई बंधुओ से आज सीमित व्यवहार रखना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कुछ न कुछ मानसिक क्लेश ही बनेगा। कार्य क्षेत्र पर स्थिति मेहनत के बाद लाभदायक बनेगी प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे फिर भी अगर दृढ़ रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा पल में खुशी पल में उदासी बनेगी। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी।

मिथुन 💏
आज का दिन भगदौड़ वाला रहेगा दैनिक कार्यो की भागमभाग में शरीर की अवहेलना बाद में भारी पड़ेगी। व्यावसायिक कार्य मे परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ आशाजनक नही होगा। आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के हिस्से में भी जा सकता है लापरवाही से बचें। आज की गई मेहनत का सकारत्मक परिणाम संध्या बाद से देखने को मिलेगा कई दिनों से चल रही आर्थिक तंगी में कमी आएगी लेकिन धन लाभ आज आंशिक लेकिन निकट भविष्य में आशाजनक रहेगा। परिवार ने संतानों का मनमाना व्यवहार मन दुख का कारण बनेगा पारिवारिक सुख में कमी आएगी। शरीर मे कोई नया रोग होने की संभावना भी है।

कर्क 🦀
आक का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज किसी ना किसी कारण से मानसिक संताप होगा। पूर्व में की किसी गलती का आभास होगा लेकिन विपरीत परिस्थिति के कारण सुधार भी नही कर सकेंगे। सेहत मध्यान तक नरम रहेगी हाथ पैर एवं अन्य शारीरिक अंगों में शितिलता के कारण कार्य बेमन से करने पड़ेंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी दयनीय ही रहेगी अन्य लोगो के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा। धन लाभ होगा लेकिन व्यर्थ के खर्चो में लग जायेगा। माता अथवा घर की महिलाओं की सेहत भी नरम रहने के कारण वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा। उधारी के लेन देन से बचे वरना आगे आर्थिक समस्या गहरा सकती है।

सिंह 🦁
आज का दिन प्रत्येक कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा लेकिन इसके लिये समय का सदुपयोग करना पड़ेगा परिवार में भाई बंधुओ से ईर्ष्या युक्त संबंध रहेंगे अन्य लोगो आपकी प्रगति देख वैरभाव रखेंगे आप भी आज किसी कारण से हीन भावना से ग्रस्त रहेंगे। आज अपने काम से काम रखें अन्यथा अनुकूल दिन का उचित लाभ नही मिल सकेगा। अतिआवश्यक कार्य संध्या से पहले पूर्ण कर लें इसके बाद शारीरिक अथवा अन्य कारणों से बाधा आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर अथवा आस पडोस में नए शत्रु पनपेंगे सतर्क रहें। स्त्री संतानों से भी किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

कन्या 👩
आज का दिन लाभदायक बना है इसका लाभ उठायें स्वभाव में थोड़ी उग्रता एवं जल्दबाजी रहेगी प्रत्येक कार्य को बिना सोचे समझे करेंगे जिससे बाद में पछताना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय आज अन्य प्रतिस्पर्धियों को तुलना में बेहतर चलेगा धन लाभ भी थोड़ी देर अबेर आशाजनक होगा लेकिन धन व्यर्थ के कार्यो में खर्च हो सकता है। मौज शौक की प्रवृति से दूर रहें अन्यथा घर मे विशेष कर महिला वर्ग से विवाद की संभावना है। संध्या के आस पास किसी से धन संबंधित व्यवहार को लेकर विवाद हो सकता है गुस्से को काबू में रखें वरना कल पछताना पड़ेगा।

तुला ⚖
आज के दिन आपकी वैचारिक शक्ति प्रबल रहेगी लेकिन फिर भी अंतर्द्वन्द में ही फंसे रह जाएंगे जिस कार्य को करना आरम्भ करेंगे उसे मनमाने तरीके से ही करेंगे किसी का कार्य मे दखल देना अखरेगा बेवजह की बहस के लिये तुरंत तैयार रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक उदासीनता रहेगी इसके बाद भी मेहनत करने पर ही आय के स्तोत्र बनेंगे लाभ आज सीमित साधनों से होगा लेकिन मेहनत आगे अवश्य धन लाभ के मार्ग बनाएगी। मन कुछ समय के लिये अनैतिक कार्यो मौज शौक की ओर भटकेगा लेकिन इसमें भी कुछ ना कुछ व्यवधान आने से इच्छा पूर्ति नही कर पाएंगे। पति/स्त्री संतान सुख मिलेगा साथ ही कोई नई समस्या भी बनेगी।

वृश्चिक 🦂
आज आपके अंदर तेज की कमी रहेगी मन मे कुछ ना कुछ भय बना रहेगा आस पास का वातावरण भी विपरीत रहेगा छोटी मोटी बातो अथवा हास्य परिहास में भी कलह होने की संभावना है। आज विशेषकर विपरीत लिंगीय से सीमित व्यवहार रखें अन्यथा मान भंग हो सकता है। आज आप भाई बंधुओ के लिये लाभकारी सिद्ध होंगे लेकिन आपके द्वारा दी गई आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की सहायता का दुरुपयोग होने की संभावना अधिक है। शत्रु पक्ष को कमजोर ना आकेँ अंदर ही अंदर हानि पहुचायेंगे। धन लाभ आज मुश्किल से ही होगा।

धनु 🏹
आज के दिन आर्थिक उन्नति के योग बन रहे है लेकिन साथ ही सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी अथवा किसी मामूली बात का बतंगड़ बनने से सम्मान हानि की भी सम्भवना है। भाई बंधु अथवा मित्र मंडली में कम बैठे कुछ ना कुछ गड़बड़ ही होगी। कार्य व्यवसाय से पहके से तय आय निश्चित होगी इसके अतिरिक्त भी जोखिम वाले कार्य शेयर लॉटरी आदि से अकस्मात लाभ की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आर्थिक रूप से समृद्ध रहने पर भी असंतोषी ही रहेंगे। गृहस्थी में जिस बात को छुपाने के प्रयास करेंगे वही तकरार का कारण बनेगी। संतान से संबंध में चंचलता आएगी।

मकर 🐊
आज आपका मन संतोषी रहने पर भी अन्य लोगो से स्वयं की तुलना करने पर बेचैन रहेगा। कार्य व्यवसाय से भी कोई सकारात्मक परिणाम नही मिलेगा। धन की आमद कम और खर्च अधिक रहने के कारण आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा।  परिवार की महिलाए मानसिक विकार से ग्रस्त रहेंगी मामूली बातो को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर घर का वातावरण खराब कर सकती है। पिता अथवा पैतृक संपत्ति से संबंधित कार्यो से लाभ की उम्मीद अंत समय मे उलझन में बदलेगी।  व्यवहार में मिठास बनाये रहने से कई पारिवारिक एवं कानूनी लफड़ो से बच सकते है। सेहत में थोड़े बहुत विकार लगे रहेंगे।

कुम्भ 🍯
आज का दिन शुभ फलदायक रहने पर भी आप इसका पूर्ण लाभ नही उठा पाएंगे। आपका स्वभाव अन्य लोगो के प्रति लापरवाह और रूखा रहेगा केवल स्वार्थ पूर्ति हेतु ही व्यवहार रखेंगे। जिसे अपना हितैषी समझेंगे वही दुख का कारण बनेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु अनुभव की कमी के कारण हाथ से निकलने की सम्भवना है लाभ पाने के लिये अहम की भावना त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। धर्म कर्म में निष्ठा होने पर भी पाप कर्म के प्रति ज्यादा आकर्षण रहेगा। परिजन आपकी बातों का जल्दी से विश्वास नही करेंगे केवल मित्र लोग ही स्वार्थ वश आपकी हाँ में हाँ मिलाएंगे। सेहत संध्या बाद प्रतिकूल होगी।

मीन 🐳
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा आपका ध्यान आज कम समय मे ज्यादा लाभ कमाने पर रहेगा लेकिन इसमें सफलता नही मिल सकेगी। धन लाभ के लिये दिन भर संघर्ष करना पडेगा लेकिन होगा अकस्मात ही। संतान अथवा पैतृक मामलो को लेकर कई दिनों से लगी कोई उम्मीद टूटने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन नही लगेगा प्रतियोगी परीक्षा में असफलता मिलेगी।
संध्या तक धैर्य से काम लें इसके बाद स्थिति अनुकूल बनने लगेगी जो लोग आपको बोझ समझ रहे थे वही आपका महत्त्व समझेंगे। आध्यात्म एवं परोपकार का सहारा लें निकट भविष्य में अवश्य काम आएगा। सेहत संध्या बाद थकान होने पर भी अनुकूल लगेगी।


🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓 31 अक्टूबर 2017🌻 By Indian Tubes

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉
                🌄सुप्रभातम🌄
           🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
   🌻मंगलवार, ३१ अक्टूबर २०१७🌻
सूर्योदय: 🌄 ०६:३६
सूर्यास्त: 🌅 १७:३३
चन्द्रोदय: 🌝 १५:११
चन्द्रास्त: 🌜 २७:१५
अयन 🌕 दक्षिणायन (दक्षिणगोलिय)
ऋतु: 🌳हेमंत
शक सम्वत: 👉 १९३९ (हेमलम्बी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७४ (साधारण)
मास 👉 कार्तिक
पक्ष: 👉 शुक्ल
तिथि: 👉 एकादशी (१८:५४ तक)
नक्षत्र: 👉 शतभिषा (०७:३७ तक)
योग: 👉 ध्रुव
प्रथम करण: 👉 वणिज
द्वितीय करण: 👉 विष्टि
क्षय करण: 👉 बव
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य   🌟 तुला
चंद्र    🌟 मीन (२५:४० से)
मंगल 🌟 कन्या
बुध   🌟 तुला
गुरु   🌟 तुला
शुक्र  🌟 कन्या
शनि  🌟 धनु
राहु   🌟 कर्क
केतु   🌟 मकर
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
अभिजीत मुहूर्त: 👉 ११:३९ - १२:२२
अमृत काल: 👉 २३:४० - २५:१५
आनन्दादि योग: 👉 मृत्यु
होमाहुति: 👉 शनि
अग्निवास: 👉 पृथ्वी
भद्रावास: 👉 मृत्यु (०७:०३- १८:५१)
दिशा शूल: 👉 उत्तर
राहु काल वास: 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल: 👉 दक्षिण (०७:३६ से)
चन्द्र वास: 👉 पश्चिम (२५:४२ से उत्तर)
दूमुहूर्त: 👉 ०८:४५ - ०९:२९
राहुकाल: 👉 १४:४४ - १६:०५
यमगण्ड: 👉 ०९:१८ - १०:३९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
☄चौघड़िया विचार☄
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - रोग       २ - उद्वेग
३ - चर        ४ - लाभ
५ - अमृत     ६ - काल
७ - शुभ       ८ - रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - काल      २ - लाभ
३ - उद्वेग      ४ - शुभ
५ - अमृत     ६ - चर
७ - रोग        ८ - काल
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
भद्रा प्रातः ०७ से सायं ०६:५६ तक, हरिप्रबोधिनी (देवउठनी) एकादशी सभी के लिये, रवि योग सूर्योदय से प्रातः ०७:३७ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज प्रातः ०७:३७ तक जन्मे शिशुओं का नाम (सि, सु) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम (से,सो, द, दि) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०६:३५ - ०७:३८ शुभ मुहूर्त
०७:३८ - ०७:५१ मृत्यु पञ्चक
०७:५१ - १०:११ अग्नि पञ्चक
१०:११ - १२:१४ शुभ मुहूर्त
१२:१४ - १३:५५ रज पञ्चक
१३:५५ - १५:२१ शुभ मुहूर्त
१५:२१ - १६:४४ चोर पञ्चक
१६:४४ - १८:१७ रज पञ्चक
१८:१७ - १८:५५ शुभ मुहूर्त
१८:५५ - २०:१२ चोर पञ्चक
२०:१२ - २२:२७ शुभ मुहूर्त
२२:२७ - २४:४९ रोग पञ्चक
२४:४९ - २७:०८ शुभ मुहूर्त
२७:०८ - २९:२६ मृत्यु पञ्चक
२९:२६ - ३०:३६ अग्नि पञ्चक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०६:३५ - ०७:५१ तुला
०७:५१ - १०:११ वृश्चिक
१०:११ - १२:१४ धनु
१२:१४ - १३:५५ मकर
१३:५५ - १५:२१ कुम्भ
१५:२१ - १६:४४ मीन
१६:४४ - १८:१७ मेष
१८:१७ - २०:१२ वृषभ
२०:१२ - २२:२७ मिथुन
२२:२७ - २४:४९ कर्क
२४:४९ - २७:०८ सिंह
२७:०८ - २९:२६ कन्या
२९:२६ - ३०:३६ तुला

Sunday 29 October 2017

अतिउपयोगी 29 घरेलू नुस्खेर...!! By Indian Tubes

👉🏽 1. तेज सिरर्दर्द से छुटकारा पाने के लिए सेब को छिल कर बारीक काटें। उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह खाली पेट खाएं।

👉�� 2. (Periods) में दर्द से छुटकारा पाना के लिए ठंडे पानी में दो-तीन नींबू निचोड़ कर पिये।

👉🏽 3. शरीर पर कहीं जल गया हो, तेज धूप से त्वचा झुलस गई हो, त्वचा पर झुर्रियां हों या कोई त्वचा रोग हो तो कच्चे आलू का रस निकालकर लगाने से फायदा होता हैं।

👉🏽 4. मक्खन में थोड़ा सा केसर मिलाकर रोजाना लगाने से काले होंठ भी गुलाबी होने लगते हैं।

👉🏽 5. मुंह की बदबू से परेशान हों तो दालचीनी का टुकड़ा मुंह में रखें।
मुंह की बदबू तुरंत दूर हो जाती हैं।

👉🏽 6. बहती नाक से परेशान हों तो युकेलिप्टस(सफेदा) का तेल रूमाल में डालकर सूंघे। आराम मिलेगा।

👉🏽 7. कुछ दिनों तक नहाने से पहले रोजाना सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं।
बाल सफेद से काले होने लगेंगे।

👉🏽 8. चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोएं, इससे बाल कम गिरेंगे।

👉🏽 9. बैंगन के भरते में शहद मिलाकर खाने से अनिद्रा रोग का नाश होता है।
ऐसा शाम को भोजन में भरता बनाते समय करें।

👉🏽 10. संतरे के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में तीन बार एक-एक कप पीने से गर्भवती की दस्त की शिकायत दूर हो जाती हैं।

👉🏽 11. गले में खराश होने पर सुबह-सुबह सौंफ चबाने से बंद गला खुल जाता हैं।

👉🏽 12. सवेरे भूखे पेट तीन चार अखरोट की गिरियां निकालकर कुछ दिन खाने मात्र से ही घुटनों का दर्द समाप्त हो जाता हैं।

👉🏽 13. ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींके आना बंद हो जाती हैं।

👉🏽 14. प्याज का रस लगाने से मस्सो के छोटेछोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं।

👉🏽 15. प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना तत्काल बंद हो जाती हैं।

👉🏽 16. गैस की तकलीफ से तुरंत राहत पाने के लिए लहसुन की 2 कली छीलकर 2 चम्मच शुद्ध घी के साथ चबाकर खाएं फौरन आराम होगा।

👉🏽 17. मसालेदार खाना खाएं मसालेदार खाना आपकी बंद नाक को तुरंत ही खोल देगा।

👉🏽 18. आलू का छिलका आपकी त्वचा पर ब्लीच की तरह काम करता है। इसे लगाने से आपकी काली पड़ी त्वचा का रंग सुधरता है।
इसलिए आज के बाद आलू के छिलके को फेके नहीं बल्कि उनका इस्तेमाल करें।

👉🏽 19. यदि आपको अकसर मुंह में छाले होने की शिकायत रहती है तो रोज़ाना खाना खाने के बाद गुड को चूसना ना भूलें। ऐसा करने छाले आपसे बहुत दूर रहेंगे।

👉🏽 20. पतली छाछ में चुटकी भर सोडा डालकर पीने से पेशाब की जलन दूर होती ह

👉🏽 21. प्याज और गुड रोज खाने से बालक की ऊंचाई बढती हैं।

👉🏽 22. रोज गाजर का रस पीने से दमें की बीमारी जड़ से दूर होती हैं।

👉🏽 23. खजूर गर्म पानी के साथ लेने से कफ दूर होता हैं।

👉🏽 24. एक चम्‍मच समुद्री नमक लें और अपनी खोपड़ी पर लगा लें। इसे अच्‍छी तरह से मसाज करें और ऐसा करते समय उंगलियों को गीला कर लें। बाद में शैम्‍पू लगाकर सिर धो लें। महीने में एक बार ऐसा करने से रूसी नहीं होगी।

👉🏽 25. अगर आपके नाखून बहुत कड़े हैं तो उन्‍हे काटने से पहले हल्‍के गुनगुने पानी में नमक डालकर, हाथों को भिगोकर रखें। और 10 मिनट बाद उन नाखूनों को काट दें। इससे सारे नाखून आसानी से कट जाएंगे।

👉🏽 26. शरीर में कहीं गुम चोट लग जाए या नकसीर आए तो बर्फ की सिकाई बहुत फायदेमंद होती हैं।

👉🏽 27. अगर कोई कीड़ा-मकोड़ा काट ले, तो तुरंत कच्चे आलू का एक पतला टुकड़ा काटकर उस पर नमक लगाकर कीड़े के काटे हुए स्थान पर 5-7 मिनट तक रगड़ें।जलन और दर्द गायब हो जाएगा।

👉🏽 28. बवासीर से छुटकारा पाने के लिए सुबह खाली पेट 2 आलू-बुखारे खाए


👉🏽 29. दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अदरक का छोटा सा टुकड़ा चबाएं। दर्द तुरंत दूर हो जाएगा....!!

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓 30 अक्टूबर 2017 !! By Indian Tubes !!

~ आज का हिन्दू पंचांग ~ 🌞
आज का दिनांक 30 अक्टूबर 2017
दिन - सोमवार
विक्रम संवत - 2074
शक संवत -1939
अयन - दक्षिणायण
ऋतु - हेमंत
मास - कार्तिक
पक्ष - शुक्ल  
तिथि - दशमी शाम 07:03 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 06:44 तक तत्पश्चात शतभिषा
योग - वृद्धि शाम 07:29 तक तत्पश्चात ध्रुव
राहुकाल - सुबह 08:08 से सुबह 09:33 तक
सूर्योदय - 06:41
सूर्यास्त - 18:02
दिशाशूल - पूर्व दिशा में
 ⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष -
           🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 अकाल मृत्यु से रक्षा हेतु विशेष आरती 🌷
30 अक्टूबर 2017 सोमवार को शाम 07:04 से 31 अक्टूबर 2017 मंगलवार को शाम 06:55 तक एकादशी है ।
💥 विशेष ~ 31 अक्टूबर, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।
🙏🏻 देवउठी एकादशी देव-जगी एकादशी के दिन को संध्या के समय कपूर आरती करने से आजीवन अकाल-मृत्यु से रक्षा होती है; एक्सीडेंट, आदि उत्पातों से रक्षा होती है l
🙏🏻 -पूज्य बापूजी
             🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 भीष्म पंचक व्रत 🌷
31 अक्टूबर 2017 मंगलवार से 04 नवम्बर 2017 शनिवार तक भीष्म पंचक व्रत है ।
🙏🏻 कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूनम तक का व्रत 'भीष्म-पंचक व्रत' कहलाता है l जो इस व्रत का पालन करता है, उसके द्वारा सब प्रकार के शुभ कृत्यों का पालन हो जाता है l यह महापुण्य-मय व्रत महापातकों का नाश करने वाला है l
🙏🏻 कार्तिक एकादशी के दिन बाणों की शय्या पर पड़े हुए भीष्मजी ने जल कि याचना कि थी l तब अर्जुन ने संकल्प कर भूमि पर बाण मारा तो गंगाजी कि धार निकली और भीष्मजी के मुंह में आयी l उनकी प्यास मिटी और तन-मन-प्राण संतुष्ट हुए l इसलिए इस दिन को भगवान् श्री कृष्ण ने पर्व के रूप में घोषित करते हुए कहा कि 'आज से लेकर पूर्णिमा तक जो अर्घ्यदान से भीष्मजी को तृप्त करेगा और इस भीष्मपंचक व्रत का पालन करेगा, उस पर मेरी सहज प्रसन्नता होगी l'
🌷 कौन यह व्रत करें 🌷
👉🏻 निःसंतान व्यक्ति पत्नीसहित इस प्रकार का व्रत करें तो उसे संतान कि प्राप्ति होती है l
👉🏻 जो अपना प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं, वैकुण्ठ चाहते हैं या इस लोक में सुख चाहते हैं उन्हें यह व्रत करने कि सलाह दी गयी है l
👉🏻 जो नीचे लिखे मंत्र से भीष्मजी के लिए अर्घ्यदान करता है, वह मोक्ष का भागी होता है l
🌷 वैयाघ्रपदगोत्राय सांकृतप्रवराय च l
अपुत्राय ददाम्येतदुद्कं भीष्म्वर्मणे ll
वसूनामवताराय शन्तनोरात्मजाय च l
अर्घ्यं ददामि भीष्माय आजन्मब्रह्मचारिणे ll
🙏🏻 'जिनका व्याघ्रपद गोत्र और सांकृत प्रवर है, उन पुत्ररहित भीश्म्वार्मा को मैं यह जल देता हूँ l वसुओं के अवतार, शांतनु के पुत्र आजन्म ब्रह्मचारी भीष्म को मैं अर्घ्य देता हूँ l ( स्कन्द पुराण, वैष्णव खंड, कार्तिक महात्मय )
🌷 व्रत करने कि विधि 🌷
इस व्रत का प्रथम दिन देवउठी एकादशी है l इस दिन भगवान् नारायण जागते हैं l इस कारण इस दिन निम्न मंत्र का उच्चारण करके भगवान् को जगाना चाहिए :
🌷 उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द उत्तिष्ठ गरुडध्वज l
उत्तिष्ठ कमलाकान्त त्रैलोक्यमन्गलं कुरु ll
🙏🏻 'हे गोविन्द ! उठिए, उठए, हे गरुडध्वज ! उठिए, हे कमलाकांत ! निद्रा का त्याग कर तीनों लोकों का मंगल कीजिये l'
इन पांच दिनों में अन्न का त्याग करें l कंदमूल, फल, दूध अथवा हविष्य (विहित सात्विक आहार जो यज्ञ के दिनों में किया जाता है ) लें l
इन दिनों में पंचगव्य (गाय का दूध, दही, घी, गोझरण व् गोबर-रस का मिश्रण )का सेवन लाभदायी है l पानी में थोडा-सा गोझरण डालकर स्नान करें तो वह रोग-दोषनाशक तथा पापनाशक माना जाता है l
इन दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए l
भीष्मजी को अर्घ्य-तर्पण -
इन पांच दिनों निम्नः मंत्र से भीष्म जी के लिए तर्पण करना चाहिए :
🌷 सत्यव्रताय शुचये गांगेयाय महात्मने l
भीष्मायैतद ददाम्यर्घ्यमाजन्मब्रह्मचारिणे ll

🙏🏻 'आजन्म ब्रह्मचर्य का पालन करनेवाले परम पवित्र, सत्य-व्रतपरायण गंगानंदन महात्मा भीष्म को मैं यह अर्घ्य देता हूँ l


Friday 27 October 2017

आज का राशिफल !! 28 अक्टूबर 2017 !! By Indian Tubes !!

⚜ आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
कार्यपद्धति सुधरेगी। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। धनार्जन होगा। अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
व्यवसाय ठीक चलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। सोचा हुआ कार्य वक्त पर होने से हर्ष रहेगा।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
चोरी, चोट, विवाद व रोग इत्यादि से हानि संभव है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें। आवेश पर नियंत्रण रखें। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन कार्य की योजना के अवसर प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न उठाएं। नए अवसर प्राप्त होंगे।

👩🏻‍🏫 राशि फलादेश कन्या :-
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। कर्ज आसानी से प्राप्त होगा।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दौड़धूप अधिक होगी। वस्तुएं गुम हो सकती हैं। कार्यसिद्धि होगी। सम्मान मिलेगा। संघर्ष के बावजूद धन के साधन बनेंगे।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
मेहनत का फल मिलेगा। पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी मिलेंगे। जोखिम न लें। लाभ होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

🏹 राशि फलादेश  धनु :-
रिश्तेदारी में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
बेरोजगारी दूर होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। मेहनत होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा। घर में मांगलिक कार्य बनेंगे।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। नए कार्य के लिए लोन लेंगे।

🐋 राशि फलादेश मीन :-
लेनदारी वसूल होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। कार्यक्षेत्र की सभी समस्याएं दूर होंगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓 28 अक्टूबर 2017 !! By Indian Tubes !!

🌞 सुप्रभातम् 🌞
 ««« आज का पंचांग »»»
कलियुगाब्द.................5119
विक्रम संवत्...............2074
शक संवत्..................1939
मास.........................कार्तिक
पक्ष............................शुक्ल
तिथी........................अष्टमी
दोप 04.51 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि.....................दक्षिणायन
सूर्योदय..........06.29.09 पर
सूर्यास्त..........05.51.49 पर
तिथि स्वामी..................वसु
नित्यदेवी..................त्वरिता
नक्षत्र..........................श्रवण



दुसरे दिन प्रातः 05.02 पर्यंत पश्चात धनिष्ठा
योग..............................शूल
रात्रि 08.01 पर्यंत पश्चात गंड
करण.............................बव
दोप 04.51 पर्यंत पश्चत बालव
ऋतु...............................शरद
दिन...........................शनिवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
28 अक्तूबर सन 2017 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक......................5
🔯 शुभ रंग....................नीला

👁‍🗨 राहुकाल :-
प्रात: 09.20 से 10.45 तक ।

🚦 दिशाशूल :-
पूर्वदिशा- यदि आवश्यक हो तो उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.56 से 09.20 तक शुभ
दोप. 12.09 से 01.33 तक चंचल
दोप. 01.33 से 02.58 तक लाभ
दोप. 02.58 से 04.22 तक अमृत
सायं 05.47 से 07.22 तक लाभ
रात्रि 08.58 से 10.34 तक शुभ।

🎶 आज का मंत्र :-
|| ॐ दिव्यदेहाय नमः ||

 संस्कृत सुभाषितानि :-
अष्टावक्र गीता - अष्टादश अध्याय :-
स जयत्यर्थसंन्यासी
पूर्णस्वरसविग्रहः।
अकृत्रिमोऽनवच्छिन्ने
समाधिर्यस्य वर्तते॥१८- ६७॥
अर्थात:-
जिस सन्यासी को अपने अखंड स्वरुप में सदा स्वाभाविक रूप से समाधि रहती है, जो पूर्ण स्वानंद स्वरूप है, वही विजयी है॥६७॥

🍃 आरोग्यं :-
जोड़ों के दर्द :

20 ग्राम सूखे आंवले और 20 ग्राम गुड़ को 500 मिलीलीटर पानी में उबालें, जब यह 250 मिलीलीटर शेष तो इसे छानकर सुबह-शाम पिलाने से गठिया में लाभ होता है परन्तु इलाज के दौरान नमक छोड़ देना चाहिए।

सूखे आंवले को कूट-पीस लें और उसके चूर्ण से 2 गुनी मात्रा में गुड़ मिलाकर बेर के आकार की गोलियां बना लें। 3 गोलियां रोजाना लेने से जोड़ों का खत्म होता है।

आंवला और हरड़ 3-3 ग्राम की मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। यह चूर्ण गर्म जल के साथ रोजाना सुबह-शाम सेवन करने से जोड़ों (गठिया) का दर्द खत्म हो जाता है।

एक गिलास पानी में 25 ग्राम सूखे आंवले और 50 ग्राम गुड़ डालकर उबालें। चौथाई पानी रहने पर इसे छानकर 2 बार रोज पिलाएं। इस अवधि में बिना नमक की रोटी तथा मूंग की दाल में सेंधानमक, कालीमिर्च डालकर खाएं। इस प्रयोग के समय ठंडी हवा से बचें।

आज का राशिफल !! 27 अक्टूबर 2017 !! By Indian Tubes !!

आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
मेष🐐
आज का दिन भाग्योदय करने वाला रहेगा शरीर भी साथ देने से कार्यो को निष्ठां से करेंगे। किसी प्रतिष्ठित संस्था अथवा सरकारी क्षेत्र से लाभ के कार्यानुबंध मिल सकते है। विरोधी भी शांत रहने से सफलता सुनिश्चित रहेगी। परन्तु पारिवारिक वातावरण उथल पुथल वाला रहेगा। परिजन की सेहत पर खर्च करना पड़ेगा अधिक भागदौड़ के कारण आयवश्यक कार्यो में विलम्ब होगा परन्तु हानि से बचे रहेंगे। आज किसी भी कार्य में आलस्य ना करें अन्यथा भविष्य में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

वृष 🐂
आज का आधा दिन शुभ शेष भाग में संघर्ष करना पड़ेगा। प्रातः काल शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा किसी नजदीकी से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी मन हल्का रहेगा। कार्य क्षेत्र पर कुछ नया करने का मन बनाएंगे। आशा के अनुरूप धन लाभ की सम्भावनाये बनेंगी। परन्तु दोपहर के बाद परिस्थिति विपरीत फल देने लगेंगी। बने बनाये कार्यो में किसी के द्वारा दखल देने से असमंजस की स्थिति बनेगी कार्य को बीच में भी छोड़ना पड़ सकता है। परिजन आपके खिलाफ हो जाएंगे। आध्यात्म में रुचि रहने पर भी मन नही लगेगा।

मिथुन 💏
आज आपको विविध परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत में प्रातः काल से ही गिरावट बनेगी। मध्यान तक शारीरिक कमजोरी आने से कार्य अधरे रह जाएंगे। उधारी वालो से तीखी झड़प हो सकती है। यथा संभव यात्रा भी स्थगित करने का प्रयास करें। सामाजिक क्षेत्र पर बड़बोलेपन के कारण सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। हित शत्रुओ से बच कर रहें मीठा बोलकर हानि पहुचायेंगे। आर्थिक रूप से भी निराश रहेंगे फिर भी परिवार की आवश्यकता पूर्ती लायक धन लाभ हो ही जायेगा।

कर्क 🦀
आपका आज का दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। आज किसी कार्य में विशेष योग्यता होने का फायदा आपको मिलेगा कार्य क्षेत्र पर सम्मान के साथ भाग्य एवं पदोन्नति हो सकती है। बड़े लोगो का नरम व्यवहार रहने से अपनी बात मनवाने में आसानी रहेगी। परंतु कार्य भर के कारण अवकाश नहीं मिलने से क्रोध बढ़ेगा। परिश्रम का उचित फ़ल मिलेगा। मध्यान के बाद स्वास्थ्य नरम रहने से कार्यो की गति धीमी रहेगी। धन लाभ सरलता से होगा। परिवार में छोटी मोटी नोक झोंक के बाद भी शांति रहेगी। सेहत रात्रि से नरम होगी।

सिंह 🦁
आज दिन शुभ फलदायक रहने से मनचाहा कार्य कर सकेंगे। बड़े लोगो से भी आज आसानी से अपना स्वार्थ सिद्ध कर सकते है। विदेशी वस्तुओ के व्यापार अथवा शेयर सम्बंधित कारोबार में निवेश का निकट भविष्य में लाभ मिलेगा। महिला के सहयोग से भाग्योन्नति के मार्ग खुलेंगे। लेन-देन में अधिक सावधानी बरतें। घर में पैतृक संपत्ति के बंटवारे अथवा अन्य समस्याओं को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है अपने विचार अंत मे रखे अन्यथा बात का कोई निष्कर्ष निकलने की जगह झगड़ा होगा। संतान से सुख मिलेगा। सेहत अपनी ही गलती से बिगाड़ेंगे।

कन्या 👩
आपका आज का दिन कुछ ख़ास नहीं रहेगा। उदासीन प्रवृति रहने से आस-पास का वातावरण भी शून्य बनाएंगे। आज आपके संपर्क में आने वाले लोग उबन महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आलस्य फैलने से अव्यवस्था बढ़ेगी। धन लाभ अल्प रहेगा मेहनत की कमी के कारण भविष्य के सौदे भी प्रभावित होंगे। खर्च बढे हुए रहने से आर्थिक संतुलन थोड़ा बिगड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा आज ना करे। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरा ना उतरने से आपसी मतभेद रहेंगे। पति पत्नी के बीच गलतफहमी होगी धैर्य से काम लें।

तुला
आज के दिन का पूर्वार्ध आपको बेचैन कर सकता है। कुटुंब में अहम् को लेकर टकराव होने से वातावरण कलुषित होगा। ना चाहकर भी बीच बचाव में पड़ने से आपको भी पिसना पड़ेगा सेहत पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आज जल्दबाजी में  किसी की जिम्मेदारी ना लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र पर भी जल्दबाजी के कारण गलत निर्णय नुक्सान कराएगा उधारी के व्यवहार कम रखें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। सरकारी कार्य आज ना करें आवश्यकता के अनुसार ही खर्च करें।

वृश्चिक 🦂
आपका आज का दिन बीते कल से काफी बेहतर रहेगा। आज आप नीतिपूर्वक कार्य करना पसंद करेंगे जिससे धन मिले या न मिले सम्मान अवश्य बढेगा। सामाजिक कार्यो में अधिक समय देंगे। धार्मिक क्षेत्र पर दान-पुण्य के अवसर भी मिलेंगे। ज्योतिष जैसे गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या के आस-पक़स आकस्मिक धन लाभ से उत्साह बढेगा। कार्य क्षेत्र पर नौकरों के कारण थोड़ी असुविधा हो सकती है। घर में शांति रहेगी कार्य क्षेत्र पर नौकर एवं घर मे संतानों की गतिविधियों पर ध्यान रखें।

धनु 🏹
कार्य क्षेत्र की कुछ परेशानियों को छोड़ अन्य सभी कार्यो के लिए आज दिन शुभ रहेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे परन्तु नौकरों अथवा सहकर्मियों का मनमाना व्यवहार रहने से परेशानी खड़ी हो सकती है अन्य व्यक्तियों का कार्य भी आपके जिम्मे आने से असहजता रहेगी। धन लाभ के प्रयासों में दोपहर तक सफलता मिल जायेगी। व्यापारी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विस्तार की योजना बनाएंगे परन्तु आज इसकी सफलता संदिग्ध रहेगी। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से कटेगा बजट से अधिक मांग होने पर कुछ समय के लिये दुविधा होगी। सेहत आज सामान्य बनी रहेगी। व्यसनों में ना पड़े अन्यथा पेट के साथ संबंध भी खराब होंगे।

मकर 🐊
आज का दिन पुरानी योजनाओं को फलीभूत करने के लिए उत्तम रहेगा। पारिवारिक व्यवहारों के कारण भी व्यस्तता अधिक रहेगी। पुराने रुके कार्य किसी अनुभवी के सहयोग से पूर्ण होने पर राहत मिलेगी। धन का आकस्मिक लाभ एव खर्च भी आकस्मिक ही रहेगा। विरोधी चाह कर भी कुछ नहीं कर पाएंगे। पारिवार में किसी के रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी। आज चोरी जैसी घटना भी हो सकती है सतर्क रहें। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज अधिक रहेगा इसके कारण कार्य से ध्यान भंग होगा। स्वसन तंत्र अथवा छाती में विकार आ सकता है।

कुम्भ 🍯
आज भी दिन प्रतिकूल रहने से मन कार्यो को लेकर आशंकित रहेगा पारिवारिक मतभेद के चलते बेचैनी रहेगी। अहम् की भावना भी अधिक रहने से किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करेंगे चाहे हानि ही क्यों ना हो। पेट सम्बंधित व्याधियां बढ़ने से कार्य पर प्रभाव पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय की गति धन की कमी के कारण मंद रहेगी किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है परन्तु यथा संभव आज ना लें। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आएगी। धन संबंधित आवश्यक कार्य संध्या बाद ही करे लाभ की संभावना रहेगी।

मीन 🐳

आज आपका ध्यान कार्य-व्यवसाय पर कम और मनोरंजन पर अधिक रहेगा धार्मिक भावनाएं भी बनी रहेंगी परन्तु आज किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा आपकी भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है फिर भी तकरार से बचें। पैतृक समस्याओं का समाधान ना मिलने से घर में अशांति रह सकती है। लापरवाही अधिक रहने से व्यवसाय में हानि होने की संभावना भी है। व्यवसाय में प्रगति रहने पर भी धन लाभ के लिए आज समय अनुकूल नहीं। स्त्री वर्ग से सतर्कता बरते दिलफेंक व्यवहार के कारण घर अथवा बाहर माहौल खराब होने की संभावना है।

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓 27 अक्टूबर 2017 !! By Indian Tubes !!

                  🌄सुप्रभातम🌄
             🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
      🌻शुक्रवार, २७ अक्टूबर २०१७🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:३३
सूर्यास्त: 🌅 १७:३६
चन्द्रोदय: 🌝 १२:३४
चन्द्रास्त: 🌜 २३:२५
अयन 🌕 दक्षिणायन (दक्षिणगोलिय)
ऋतु: 🌳हेमंत
शक सम्वत: 👉 १९३९ (हेमलम्बी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७४ (साधारण)
मास 👉 कार्तिक
पक्ष: 👉 शुक्ल
तिथि: 👉 सप्तमी (१४:४३ तक)
नक्षत्र: 👉 उत्तराषाढा (२६:४१ तक)
योग: 👉 धृति
प्रथम करण: 👉 वणिज
द्वितीय करण: 👉 विष्टि
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य   🌟 तुला
चंद्र    🌟 मकर
मंगल 🌟 कन्या
बुध   🌟 तुला
गुरु   🌟 तुला
शुक्र  🌟 कन्या
शनि  🌟 धनु
राहु   🌟 कर्क
केतु   🌟 मकर
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
अभिजीत मुहूर्त: 👉 ११:३९ - १२:२३
अमृत काल: 👉 १९:३३ - २१:२०
आनन्दादि योग: 👉 आनन्द - २०:०० होमाहुति: 👉 शुक्र
अग्निवास: 👉 पाताल (१४:४५ से पृथ्वी)
भद्रावास: 👉 पाताल (१४:४५ से २७:५० तक)
दिशा शूल: 👉 पश्चिम
राहु काल वास: 👉 दक्षिण-पूर्व
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 पूर्व (०६:३६ से दक्षिण)
दूमुहूर्त: 👉 ०८:४३ - ०९:२७
राहुकाल: 👉 १०:३९ - १२:०१
यमगण्ड: 👉 १४:४६ - १६:०८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
चौघड़िया विचार
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - चर         २ - लाभ
३ - अमृत     ४ - काल
५ - शुभ       ६ - रोग
७ - उद्वेग      ८ - चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - रोग        २ - काल
३ - लाभ       ४ - उद्वेग
५ - शुभ        ६ - अमृत
७ - चर         ८ - रोग
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (राई अथवा दही लस्सी का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
भद्रा दिन ०२:४४ से रात्रि ०३:४७ तक, सर्वार्थसिद्धि योग रात्रि ०२:४१ से सूर्योदय तक, सहस्त्रार्जुन जयंती, अष्टाह्निका विधान आरम्भ (जैन मत) आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज रात्रि ०२:४१ तक जन्मे शिशुओं का नाम (ज, जी) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम (खि, खू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०६:३२ - ०८:०७ शुभ मुहूर्त
०८:०७ - १०:२६ चोर पञ्चक
१०:२६ - १२:३० शुभ मुहूर्त
१२:३० - १४:११ रोग पञ्चक
१४:११ - १४:४४ शुभ मुहूर्त
१४:४४ - १५:३७ मृत्यु पञ्चक
१५:३७ - १७:०० अग्नि पञ्चक
१७:०० - १८:३३ शुभ मुहूर्त
१८:३३ - २०:२८ मृत्यु पञ्चक
२०:२८ - २२:४३ अग्नि पञ्चक
२२:४३ - २५:०५ शुभ मुहूर्त
२५:०५ - २६:४२ रज पञ्चक
२६:४२ - २७:२४ शुभ मुहूर्त
२७:२४ - २९:४२ चोर पञ्चक
२९:४२ - ३०:३२ शुभ मुहूर्त
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०६:३२ - ०८:०७ तुला
०८:०७ - १०:२६ वृश्चिक
१०:२६ - १२:३० धनु
१२:३० - १४:११ मकर
१४:११ - १५:३७ कुम्भ
१५:३७ - १७:०० मीन
१७:०० - १८:३३ मेष
१८:३३ - २०:२८ वृषभ
२०:२८ - २२:४३ मिथुन
२२:४३ - २५:०५ कर्क
२५:०५ - २७:२४ सिंह
२७:२४ - २९:४२ कन्या

२९:४२ - ३०:३२ तुला