Friday 27 October 2017

आज का राशिफल !! 27 अक्टूबर 2017 !! By Indian Tubes !!

आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
मेष🐐
आज का दिन भाग्योदय करने वाला रहेगा शरीर भी साथ देने से कार्यो को निष्ठां से करेंगे। किसी प्रतिष्ठित संस्था अथवा सरकारी क्षेत्र से लाभ के कार्यानुबंध मिल सकते है। विरोधी भी शांत रहने से सफलता सुनिश्चित रहेगी। परन्तु पारिवारिक वातावरण उथल पुथल वाला रहेगा। परिजन की सेहत पर खर्च करना पड़ेगा अधिक भागदौड़ के कारण आयवश्यक कार्यो में विलम्ब होगा परन्तु हानि से बचे रहेंगे। आज किसी भी कार्य में आलस्य ना करें अन्यथा भविष्य में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

वृष 🐂
आज का आधा दिन शुभ शेष भाग में संघर्ष करना पड़ेगा। प्रातः काल शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा किसी नजदीकी से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी मन हल्का रहेगा। कार्य क्षेत्र पर कुछ नया करने का मन बनाएंगे। आशा के अनुरूप धन लाभ की सम्भावनाये बनेंगी। परन्तु दोपहर के बाद परिस्थिति विपरीत फल देने लगेंगी। बने बनाये कार्यो में किसी के द्वारा दखल देने से असमंजस की स्थिति बनेगी कार्य को बीच में भी छोड़ना पड़ सकता है। परिजन आपके खिलाफ हो जाएंगे। आध्यात्म में रुचि रहने पर भी मन नही लगेगा।

मिथुन 💏
आज आपको विविध परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत में प्रातः काल से ही गिरावट बनेगी। मध्यान तक शारीरिक कमजोरी आने से कार्य अधरे रह जाएंगे। उधारी वालो से तीखी झड़प हो सकती है। यथा संभव यात्रा भी स्थगित करने का प्रयास करें। सामाजिक क्षेत्र पर बड़बोलेपन के कारण सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। हित शत्रुओ से बच कर रहें मीठा बोलकर हानि पहुचायेंगे। आर्थिक रूप से भी निराश रहेंगे फिर भी परिवार की आवश्यकता पूर्ती लायक धन लाभ हो ही जायेगा।

कर्क 🦀
आपका आज का दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। आज किसी कार्य में विशेष योग्यता होने का फायदा आपको मिलेगा कार्य क्षेत्र पर सम्मान के साथ भाग्य एवं पदोन्नति हो सकती है। बड़े लोगो का नरम व्यवहार रहने से अपनी बात मनवाने में आसानी रहेगी। परंतु कार्य भर के कारण अवकाश नहीं मिलने से क्रोध बढ़ेगा। परिश्रम का उचित फ़ल मिलेगा। मध्यान के बाद स्वास्थ्य नरम रहने से कार्यो की गति धीमी रहेगी। धन लाभ सरलता से होगा। परिवार में छोटी मोटी नोक झोंक के बाद भी शांति रहेगी। सेहत रात्रि से नरम होगी।

सिंह 🦁
आज दिन शुभ फलदायक रहने से मनचाहा कार्य कर सकेंगे। बड़े लोगो से भी आज आसानी से अपना स्वार्थ सिद्ध कर सकते है। विदेशी वस्तुओ के व्यापार अथवा शेयर सम्बंधित कारोबार में निवेश का निकट भविष्य में लाभ मिलेगा। महिला के सहयोग से भाग्योन्नति के मार्ग खुलेंगे। लेन-देन में अधिक सावधानी बरतें। घर में पैतृक संपत्ति के बंटवारे अथवा अन्य समस्याओं को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है अपने विचार अंत मे रखे अन्यथा बात का कोई निष्कर्ष निकलने की जगह झगड़ा होगा। संतान से सुख मिलेगा। सेहत अपनी ही गलती से बिगाड़ेंगे।

कन्या 👩
आपका आज का दिन कुछ ख़ास नहीं रहेगा। उदासीन प्रवृति रहने से आस-पास का वातावरण भी शून्य बनाएंगे। आज आपके संपर्क में आने वाले लोग उबन महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आलस्य फैलने से अव्यवस्था बढ़ेगी। धन लाभ अल्प रहेगा मेहनत की कमी के कारण भविष्य के सौदे भी प्रभावित होंगे। खर्च बढे हुए रहने से आर्थिक संतुलन थोड़ा बिगड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा आज ना करे। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरा ना उतरने से आपसी मतभेद रहेंगे। पति पत्नी के बीच गलतफहमी होगी धैर्य से काम लें।

तुला
आज के दिन का पूर्वार्ध आपको बेचैन कर सकता है। कुटुंब में अहम् को लेकर टकराव होने से वातावरण कलुषित होगा। ना चाहकर भी बीच बचाव में पड़ने से आपको भी पिसना पड़ेगा सेहत पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आज जल्दबाजी में  किसी की जिम्मेदारी ना लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र पर भी जल्दबाजी के कारण गलत निर्णय नुक्सान कराएगा उधारी के व्यवहार कम रखें अन्यथा अपमानित होना पड़ेगा। सरकारी कार्य आज ना करें आवश्यकता के अनुसार ही खर्च करें।

वृश्चिक 🦂
आपका आज का दिन बीते कल से काफी बेहतर रहेगा। आज आप नीतिपूर्वक कार्य करना पसंद करेंगे जिससे धन मिले या न मिले सम्मान अवश्य बढेगा। सामाजिक कार्यो में अधिक समय देंगे। धार्मिक क्षेत्र पर दान-पुण्य के अवसर भी मिलेंगे। ज्योतिष जैसे गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या के आस-पक़स आकस्मिक धन लाभ से उत्साह बढेगा। कार्य क्षेत्र पर नौकरों के कारण थोड़ी असुविधा हो सकती है। घर में शांति रहेगी कार्य क्षेत्र पर नौकर एवं घर मे संतानों की गतिविधियों पर ध्यान रखें।

धनु 🏹
कार्य क्षेत्र की कुछ परेशानियों को छोड़ अन्य सभी कार्यो के लिए आज दिन शुभ रहेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे परन्तु नौकरों अथवा सहकर्मियों का मनमाना व्यवहार रहने से परेशानी खड़ी हो सकती है अन्य व्यक्तियों का कार्य भी आपके जिम्मे आने से असहजता रहेगी। धन लाभ के प्रयासों में दोपहर तक सफलता मिल जायेगी। व्यापारी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विस्तार की योजना बनाएंगे परन्तु आज इसकी सफलता संदिग्ध रहेगी। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से कटेगा बजट से अधिक मांग होने पर कुछ समय के लिये दुविधा होगी। सेहत आज सामान्य बनी रहेगी। व्यसनों में ना पड़े अन्यथा पेट के साथ संबंध भी खराब होंगे।

मकर 🐊
आज का दिन पुरानी योजनाओं को फलीभूत करने के लिए उत्तम रहेगा। पारिवारिक व्यवहारों के कारण भी व्यस्तता अधिक रहेगी। पुराने रुके कार्य किसी अनुभवी के सहयोग से पूर्ण होने पर राहत मिलेगी। धन का आकस्मिक लाभ एव खर्च भी आकस्मिक ही रहेगा। विरोधी चाह कर भी कुछ नहीं कर पाएंगे। पारिवार में किसी के रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी। आज चोरी जैसी घटना भी हो सकती है सतर्क रहें। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज अधिक रहेगा इसके कारण कार्य से ध्यान भंग होगा। स्वसन तंत्र अथवा छाती में विकार आ सकता है।

कुम्भ 🍯
आज भी दिन प्रतिकूल रहने से मन कार्यो को लेकर आशंकित रहेगा पारिवारिक मतभेद के चलते बेचैनी रहेगी। अहम् की भावना भी अधिक रहने से किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करेंगे चाहे हानि ही क्यों ना हो। पेट सम्बंधित व्याधियां बढ़ने से कार्य पर प्रभाव पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय की गति धन की कमी के कारण मंद रहेगी किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है परन्तु यथा संभव आज ना लें। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आएगी। धन संबंधित आवश्यक कार्य संध्या बाद ही करे लाभ की संभावना रहेगी।

मीन 🐳

आज आपका ध्यान कार्य-व्यवसाय पर कम और मनोरंजन पर अधिक रहेगा धार्मिक भावनाएं भी बनी रहेंगी परन्तु आज किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा आपकी भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है फिर भी तकरार से बचें। पैतृक समस्याओं का समाधान ना मिलने से घर में अशांति रह सकती है। लापरवाही अधिक रहने से व्यवसाय में हानि होने की संभावना भी है। व्यवसाय में प्रगति रहने पर भी धन लाभ के लिए आज समय अनुकूल नहीं। स्त्री वर्ग से सतर्कता बरते दिलफेंक व्यवहार के कारण घर अथवा बाहर माहौल खराब होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment